तेज रफ्तार और धमाकेदार फीचर्स के साथ Ola का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर बाज़ार का होगा नया बादशाह!

By Manu verma

Published on:

WhatsApp Redirect Button

Ola का तह किफ़ायती स्कूटर जो दमदार रेंज के साथ रफ्तार में भी ना पड़े कम। तो फिर ओला S1 प्रो जेन 2 आपके लिए ही बना है। साल 2024 में लॉन्च हुआ ये स्कूटर अपने सेगमेंट में धूम मचा रहा है। चलिए आज हम इसकी रेंज, स्पीड, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से बात करते हैं।

Ola S1 का जबरदस्त रेंज और तेज रफ्तार

ओला S1 प्रो जेन 2 आपको एक बार फुल चार्ज पर 195 किलोमीटर की धांसू रेंज प्रदान करता है। ये रेंज ARAI द्वारा प्रमाणित है। यानी आप शहर में घूमने से लेकर हाईवे पर लंबी सफर के लिए भी इस पर बेझिझक निकल सकते हैं। रेंज के साथ-साथ ये स्कूटर रफ्तार के मामले में भी पीछे नहीं है। इसकी टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा है। और महज 2.6 सेकंड में ये 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है.तो फिर चाहे ट्रैफिक को पार करना हो या फिर खुले रास्तों पर रफ्तार का मजा लेना हो, ओला S1 प्रो जेन 2 आपका साथी बन सकता है।

Ola S1 का स्मार्ट फीचर्स

ओला S1 प्रो जेन 2 सिर्फ रेंज और रफ्तार ही नहीं बल्कि फीचर्स के मामले में भी अव्वल है। इसमें आपको हाइपर, स्पोर्ट्स, ईको और नॉर्मल जैसे राइडिंग मोड्स मिलते हैं। जिन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं। इसके अलावा इसमें कई आधुनिक फीचर्स जैसे एलईडी हेडलाइट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट और एंटी-थेफ्ट अलार्म भी दिए गए हैं।

Ola S1 का बाहरी डिज़ाइन और मज़बूती

ओला S1 प्रो जेन 2 की बनावट काफी मजबूत है और ये रोज़मर्रा के इस्तेमाल में टिकने वाला साथी साबित हो सकता है। इसमें बेहतर सस्पेंशन दिया गया है। जो खराब रास्तों पर भी आपको आरामदायक सफर का अनुभव कराता है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर ड्रम ब्रेक की कॉम्बिनेशन दी गई है, अगर आप एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं। जो दमदार रेंज, तेज रफ्तार और फीचर्स से भरपूर हो, तो ओला S1 प्रो जेन 2 आपके लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। इसकी कीमत ₹1,47,499 (एक्स-शोरूम) जरूर थोड़ी ज्यादा है। लेकिन इसकी रेंज, स्पीड और फीचर्स के सामने ये वाजिब भी लगती है। टेस्ट राइड लेकर इसे खुद आजमाना न भूलें।

WhatsApp Redirect Button

Manu verma

My Name is Manu Verma, I Work as a Content Writer for VahanWallah and I like Writing Articles

Leave a Comment