Mahindra Xuv का यह ख़ास लुक कर रहा सभी को अपनी और आकर्षित

By Manu verma

Published on:

WhatsApp Redirect Button

ढाँक से कोई छिप नहीं सकता, 2024 महिंद्रा XUV700 भारतीय सड़कों पर धूम मचाने के लिए तैयार है! इस धांसू SUV में दमदार इंजन, आरामदायक केबिन और ढेर सारे टेक्नॉलजी फीचर्स का ऐसा कॉम्बो है जो आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। जानिए नई XUV700 के बारे में सबकुछ, इसकी कीमतों से लेकर शानदार फीचर्स तक, इस लेख में!

2024 Mahindra XUV700 अब पहले से ज्यादा लग्जरी और स्टाइलिश

2024 XUV700 को देखते ही यकीन हो जाएगा कि महिंद्रा ने इस बार डिजाइन पर पूरा ध्यान दिया है। गाड़ी को एक नया नैपोली ब्लैक कलर विकल्प मिला है, जो प्रीमियम लुक देता है। साथ ही, AX7 और AX7L वेरिएंट में ब्लैक ग्रिल और ब्लैक अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो स्पोर्टी टच देते हैं।केबिन में भी लग्जरी का तड़का लगा है। एयर वेंट्स और सेंट्रल कंसोल पर अब डार्क क्रोम फिनिश मिलता है। कुछ वेरिएंट्स में अब कैप्टन सीट का ऑप्शन भी दिया गया है, जो पीछे बैठने वालों को ज्यादा आराम और पर्सनल स्पेस देता है।

2024 Mahindra XUV700 में टेक्नॉलजी का तूफान

अगर आप टेक्नॉलजी के दीवाने हैं, तो 2024 XUV700 आपको जरूर लुभाएगी। इस गाड़ी में एड्रेनोएक्स इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ 26.03 सेमी का बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले, शानदार साउंड सिस्टम और 83 कनेक्टेड कार फीचर्स मिलते हैं। आप गाड़ी को अपने स्मार्टफोन से भी कनेक्ट कर सकते हैं और कई सुविधाओं को रिमोटली कंट्रोल कर सकते हैं।

2024 Mahindra XUV700 का इंजन विकल्प

2024 XUV700 दो इंजन विकल्पों में आती है – 2.0 लीटर पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल। पेट्रोल इंजन 200 bhp की पावर देता है, वहीं डीजल इंजन दो ट्यूनिंग में उपलब्ध है – 155 bhp और 185 bhp ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक का ऑप्शन रखा गया है। कुछ वेरिएंट्स में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का भी फीचर मिलता है।

अगर आप एक ऐसी SUV की तलाश में हैं जो स्टाइलिश हो, दमदार हो और टेक्नॉलजी से भरपूर हो, तो 2024 महिंद्रा XUV700 आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकती है। इसकी कीमतें ₹13.99 लाख से शुरू होती हैं और टॉप मॉडल के लिए ₹23.99 लाख (एक्स-शोरूम) तक जा सकती हैं। हालांकि, गाड़ी की फाइनल ऑन-रोड कीमत आपके चुने हुए वेरिएंट, लोकेशन और RTO चार्जेज पर निर्भर करेगी।

WhatsApp Redirect Button

Manu verma

My Name is Manu Verma, I Work as a Content Writer for VahanWallah and I like Writing Articles

Leave a Comment