Mahindra की इस कार का लोकप्रियता दिन पर दिन छू रहा ऊँचाई, जाने क्या है राज

By Manu verma

Published on:

WhatsApp Redirect Button

Mahindra ने कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में धमाल मचाने के लिए एकदम नई XUV 3XO को लॉन्च कर दिया है। ये 5-सीटर SUV स्टाइल, माइलेज और फीचर्स के मामले में टाटा नेक्सन और हुंडई वेन्यू को कड़ी टक्कर देती है। तो क्या आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं? चलिए, इस आर्टिकल में हम इसकी खूबियों और खामियों पर गौर करते हैं और जानते हैं कि ये आपके लिए कितनी फायदेमंद साबित हो सकती है।अभी बाजार में धूम मचा रही है Mahindra XUV 3XO! जानें इसके डिजाइन, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और वेरिएंट्स के बारे में पूरी जानकारी

Mahindra XUV 3XO का डिज़ाइन

Mahindra XUV 3XO को आकर्षक और बोल्ड लुक दिया गया है। इसमें कंपनी की सिग्नेचर ग्रिल है, जो क्रोम फिनिशिंग के साथ आती है। इसके साथ ही इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और C-शेप्ड LED DRLs दिए गए हैं। साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें रूफ रेल्स और 16 इंच के अलॉय व्हील्स लगे हैं। पीछे की तरफ LED टेललाइट्स और एक स्लीक बूट स्पेस दिया गया है। कुल मिलाकर, ये SUV अपने सेगमेंट में सबसे स्टाइलिश गाड़ियों में से एक है।

Mahindra XUV 3XO का दमदार परफॉर्मेंस और माइलेज

Mahindra  XUV 3XO दो इंजन ऑप्शंस के साथ आती है: 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो-डीजल। टर्बो-पेट्रोल इंजन 130 bhp की पावर और 225 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, वहीं टर्बो-डीजल इंजन 115 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क देता है। दोनों ही इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल वर्जन 17।96 से 20.1 किमी/लीटर तक का माइलेज देता है, वहीं डीजल वर्जन 20।6 किमी/लीटर तक का माइलेज देने का दावा करता है।

Mahindra XUV 3XO का शानदार फीचर्स 

Mahindra  XUV 3XO फीचर्स के मामले में भी किसी से पीछे नहीं है। इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, क्रूज़ कंट्रोल और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Mahindra XUV 3XO का कीमत

Mahindra  XUV 3XO को कुल 9 वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसमें MX1 बेस मॉडल है और AX7L टॉप मॉडल है। इसकी कीमत 7.49 लाख रुपये से शुरू होकर 15.49 लाख रुपये तक जाती है। नीचे टेबल में आपको सभी वेरिएंट्स की कीमत देखने को मिल सकती है।

WhatsApp Redirect Button

Manu verma

My Name is Manu Verma, I Work as a Content Writer for VahanWallah and I like Writing Articles

Leave a Comment